Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष भरत मेघवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नोखा के कांग्रेस नेता तरुण पंडित को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। पंडित ने प्रदेश महासचिव नियुक्त होने कर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, नोखा विधायक सुशीला डूडी का आभार जताया।


प्रदेश महासचिव नियुक्त होने के बाद पंडित ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उस पर काम करेंगे और कच्ची बस्तियों में जाकर आम जन की समस्याओं को सुनकर प्रदेश की भाजपा सरकार से सड़को पर लड़ाई लड़के आम जन के काम करवाने के प्रयास करूँगा।



