सेवा कार्य के साथ किसान मोर्चा ने मनाया पूर्व सीएम राजे का जन्मदिन-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज 8 मार्च को महिला दिवस के साथ-साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन है। किसान मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष चन्द्रमोहन जोशी की अगुवाई में आज कार्यकर्ताओं ने राजे के जन्मदिन पर झुग्गी बस्तियों में सामग्री का वितरण किया। इसके बाद अस्पताल में फल वितरण कर तत्पश्चात शिव मंदिर में पूजा कर उनके दीर्घायु होने तथा उनकी राजनीतिक उपलब्धियों की कामना कर मनाया ।

इस अवसर पर चंद्र मोहन जोशी ने राजे के मुख्यमंत्री काल के दौरान किए गए कार्यो तथा जन उपयोगी योजनाओं के बारे में बताया और राजे का जीवन वृतांत साथी कार्यकताओं को बताया। कार्यक्रम में श्याम सुंदर चौधरी, सांगीलाल गहलोत, विक्रम सिंह सिसोदिया, सुरेंद्र विश्नोई, राम सिंह, शायद नायक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!