Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 17 वर्षीय नाबालिग के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में 6 मार्च की सुबह 09 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में नाबालिग के पिता ने अज्ञात पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।


परिवादी ने बताया कि 6 मार्च की सुबह 9 बजे के आसपास उसका 17 वर्षीय बेटा घर से कहीं चला गया लेकिन उसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। परिवादी ने बताया कि आसपास के रिश्तेदारों और पडोसियों के यहां भी पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



