
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शुक्रवार देर रात को श्रीडूंगरगढ़ के हेमासर-बेनीसर के पास की है। जहां पर ईको कार और ट्रक टे्रलर की भिड़ंत हो गयी। जिसमें ईको कार आगे से पुरी तरीके से चकनाचूर हो गयी। जानकारी के अनुसार ट्रेलर बीकानेर की और आ रहा था वहीं सामने से ओवरटेक करते हुए कार ट्रेलर से भिड़ गयी।



ट्रेलर चालक ने बचाने का प्रयास किया व ट्रेलर को सड़क से नीचे उतार लिया पर टक्कर को बचा नही पाया। ईको में सवार एक जने को गम्भीर घायल अवस्था में श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से बीकानेर रेफर कर दिया। टोल कंपनी की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया व यातायात सुचारु करवाया।



