यूपीएससी में नमिता का सलेक्शन, परिजनों ने बांटी मिठाई तो केन्द्रीय मंत्री ने फोन कर दी बधाई-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज यूपीएससी का रिजल्ट जारी किया गया। जिसमें बीकानेर के होनहारों ने कमाल करते हुए बाजी मारी है। यूपीएससी में बीकानेर की बेटी नमिता का भी सलेक्शन हुआ है। नमिता सोनी का सलेक्शन होने पर परिजनों ने बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशियां मनायी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नमिता को फोन कर बधाई दी। पिता दामोदर सोनी और मां मंजू सोनी ने भावुक होकर कहा तीन बहनों में सबसे छोटी बेटी हैं, समाज में तीन बेटियों पर लोग ताना देते थे। ऐसे में नमिता ने आज उन लोगों को संदेश दे दिया है कि बेटियां भी किसी से कम नही हैं। भाजपा नेता मनीष सोनी ने कहा नमिता का सलेक्शन पूरे समाज में एक संदेश है कि अगर बेटियों को शिक्षित किया जाए तो हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!