इस क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, क्षत-विक्षत हालात में मिला शव-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। त्यौंहार पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के घड़सीसर अंडरपास के ऊपर की है। जहां पर बुधवार सुबह ट्रेन की पटरियों पर शव मिला है।

सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मौके पर व्यक्ति की खोपड़ी गायब मिली। वहीं पैर के अंग क्षत विक्षत हालात में मिले है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!