Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोमवार रात को हादसों में चार लोग घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर बज्जू में सोमवार देर रात दो सड़क हादसे हुए। इनमें एक दूध टैंकर और कार पलट गई। इन हादसों में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें बज्जू उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


दूध टैंकर चालक जगदीश बेटा जेठाराम को भर्ती किया गया। इसके बाद रात 11:30 बजे के आसपास कोलायत निवासी बागाराम, किसनाराम और कपिल को भी अस्पताल लाया गया। सभी घायलों को हल्की चोटें आई थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
पुलिस को बज्जू-बीकमपुर रोड पर ट्रक सड़क के बीचो-बीच पलटने की सूचना मिली थी। इससे यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने क्रेन की सहायता से टैंकर को हटवाकर रास्ता सुचारू करवाया।



