Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थानी भाषा को मान्यता को लेकर आज कलेक्ट्रेट पर एकदिवसीय धरना दिया गया। जिसमें प्रदेश और केन्द्र सरकार से राजस्थानी भाषा का मान्यता की मांग की गयी। मोट्यार परिषद से जुड़े लोगों ने कहा कि हम लगातार अपनी भाषा को लेकर मांग रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि ये तो सांकेतिक धरना है कि लेकिन अब समय आ गया है जब सड़कों पर उतरा जाए।

 

राजस्थानी भाषा की मान्यता के इस धरने को पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने भी अपना समर्थन दिया। पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि जब दूसरे देशों की छोटी-छोटी भाषाओं को मान्यता मिल रही है तो हम फिर भी यहां के हैं। ऐेसे में हम आजाद देश में ये कौनसी सजा भुगत रहे है जो कि हम अपनी भाषा ना बोल सकते हैं और ना ही लिख सकते हैं। भाटी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया कि आपके कार्यालय में हमारी भाषा की मान्यता को लेकर फाइल पड़ी है उसे आगे बढ़ाया जावे ताकि हमें हमारा सम्मान मिल सकें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!