युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, पढ़ें खबर-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। युवती की हत्या कर युवक द्वारा फांसी लगाने की सनसनीखेज खबर सामने आयी है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना जोधपुर जिले के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में की है। जहां पर घर में युवती और युवक की लाशें मिली। युवती का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। सिर से खून बह रहा था।

 

वहीं, युवक की लाश फंदे से लटकी मिली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट और लोहे की गैंती मिली है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक ने पहले गैंती से युवती की हत्या की। फिर फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। युवती के चाचा ने युवक (मृतक) पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

 

इस सम्बंध में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा अंदर से बंद पाया। छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर कमरे में युवक-युवती के शव मिले। शवों को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जांच में पता चला है कि 27 साल का युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने दूसरे शहर में रहकर बीएसटीसी की पढ़ाई कर रही 18 साल की युवती को फोन कर घर पर बुलाया था। युवती उसकी रिश्तेदार है।पुलिस के अनुसार, रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने युवती की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!