Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के दानणियों का बास देशनोक में 16 फरवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में सैणीदान पुत्र हरूदान ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता ने घर के अंदर कमरे में हुक से रस्सी डालकर फांसी लगा ली। जिससे उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



