दीपक की लौ से लगी आग, दो दर्जन के करीब पशुओं की जलकर मौैत-Bikaner News

Bikaner News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपक की लौ से आग लगने के कारण दो दर्जन के करीब पशुओं की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के नाल बड़ी में रोही की है। जहां पर बीती रात को मदनलाल नायक के घर पर दीपक किया हुआ था। दीपक की लौ ने झोपड़ी में अचानक से आग पकड़ ली। आग ने मिनटों में इतना विकराल रूप लिया गय कि सब कुछ स्वाह हो गया। नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि दीपक के कारण यह आग लगी जिसमें करीब 20 बकरियां और भेड़ों की मौैत हो गयी है। वहीं इतनी ही भेड़ें और बकरियां जलकर घायल हुई है। इस आग में घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। जिसमें दो हजार की नकदी, घरेलू कपड़े, राशन, बर्तन भी शामिल है। सूचना मिलने पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!