बीछवाल क्षेत्र में बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए व्यक्ति को टक्कर मार देने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के बीकानेर-गंगानगर रोड़ पर आरएसी गेट के सामने 11 फरवरी की शाम की है। इस सम्बंध में गली नंबर 15 वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले कुनाल पुत्र नवरतन ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि मोटर साइकिल नंबर आरजे 13 के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके पिता नवरतन को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!