Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो रिश्तेदारों की बाइक के आगे अचानक से नील के आ जाने और गिर जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के सोमलसर से बनिया सड़क पर 12 फरवरी की सुबह 09 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मोहनपुरा निवासी कैलाश नायक ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका चचेरा भाई व भतीजा बाइक पर जा रहे थे।


इस दौरान रास्ते में अचानक ही गाड़ी के आगे नील गाय आ गयी। जिसके चलते दोनो बाइक से गिर गए और घायल हो गए। दोनो को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान चचेरे भाई शंकरलाल की मौत हो गयी। वहीं भतीजे राहुल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

