पर्यावरण प्रेमियों के लिए आयी बड़ी खबर, सरकार ने सभी कलक्टर को जारी किया पत्र, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में खेजड़ी कटाई रोकने और कानून की माग को लेकर 11 दिनों से महापड़ाव जारी है। आज गुरूवार देर शाम को सरकार का एक प्रतिनिधि मंडल बीकानेर पहुंचा और महापड़ाव स्थल पर सघंर्ष समिति के प्रतिनिधियों से वार्ता की। इस दौरान सरकार की और से केके विश्नोई, जसंवत विश्नोई, पब्बाराम विश्नोईख् बिहारी विश्नोई मौजूद रहें। वहीं दूसरी और सघंर्ष समिति के प्रतिनिधयों और संतो के साथ वार्ता की गयी। वार्ता में खेजड़ी कटाई तुरंत प्रभाव से रूके और खेजड़ी काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो इस पर चर्चा की गयी।
चर्चा के बाद प्रतिनिधि मंडल ने सघंर्ष समिति की मांग को माना और तुरंत प्रभाव से शासन सचिव की और से इस सम्बंध में लिखित में आदेश जारी किया गया। जिसमें खेजड़ी को सरंक्षित करने और अवैध कटाई करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की बात लिखी गयी।
वहीं महापड़ाव स्थल पर सघंर्ष समिति और संतो ने इस बात की घोषणा की और कहा कि खेजड़ी कटाई रोकने के लिए सरकार की और लिखित में पत्र दे दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!