Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ में 1,65,000 मंत्रों की आहुतियां दी जाएगी। महायज्ञ के लिए 70 बाई 70 फीट की यज्ञशाला का निर्माण हो रहा है। यज्ञशाला का निर्माण डीडवाना के कारीगर मंत्रोच्चार के साथ कर रहे हैं। यज्ञाचार्य सिद्धार्थ पुरोहित (बाला महाराज) ने बताया कि देश विदेश में बढ़ती अस्थिरता के कारण ही महायज्ञ में विश्व शांति की कामना की जाएगी।



सनातन धर्म रक्षा समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा) ने बताया कि 21 फरवरी को निकलने वाली कलश यात्रा को लेकर समिति की महिला शाखा अध्यक्ष उषा गहलोत, शशि गुप्ता, पिंकी शर्मा, गंगादेवी, कौशल्या सुथार, भगवती देवी, किरण शर्मा, राधा खत्री, सीतादेवी रामावत आदि कलश यात्रा की तैयारियां में जुटी हुई है। विदित रहे कि कलश यात्रा पर पूरे रास्ते में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा होंगी। इसके अलावा महाराष्ट्र की महिलाओं और युवतियों की टीम नगाड़ा और ढोल बजाएगी। वहीं महाकाल की नगरी उज्जैन को डमरू टीम भी प्रस्तुति देंगी।

कलश यात्रा पर हेलिकॉप्टर से बरसेंगे पुष्प
21 फरवरी को लक्ष्मीनाथ मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। कलश यात्रा नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर से दोपहर एक बजे रवाना होगी। कलश यात्रा घाटी वाला भैरव मंदिर के आगे से चूड़ी बाजार, सुराणों का मोहल्ला, आचार्यों का चौक, मरूनायक चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी मंदिर रोड़, रामपुरिया कालेज रोड़, जोशीवाड़ा, कोटगेट होते हुए धुनीनाथ पंच मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा पर हेलिकॉप्टर से जगह जगह पर पुष्प वर्षा होंगी। इसके अलावा यात्रा का कई जगहों पर स्वागत किया जाएगा।


