पीबीएम में होगी नए उपकरणों की खरीद, बैठक में हुए विभिन्न निर्णय-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में आज राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की 60वीं बैठक संभागीय आयुक्त एवं आरएमआरएस अध्यक्ष विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पीबीएम अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत बनाने, आधुनिक उपकरणों की खरीद और अन्य विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में आरएमआरएस सचिव एवं पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने 59वीं बैठक के कार्यों का रिव्यू प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष एवं एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी।

अध्यक्ष विश्राम मीणा ने आरएमआरएस को सीएसार फंडिंग के लिए देवस्थान विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पेक्ट्रा ऑप्टिया एफेरेसिस मशीन, ब्लड कंपोनेंट एनालाइजर, माइक्रोपॉइंट एनालाइजर, फुली ऑटोमेटेड कोएगुलेशन एनालाइजर और पोर्टेबल एक्स-रे मशीन जैसी महत्वपूर्ण मशीनों की खरीद के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
इसके अलावा, क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, नेटवर्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर, स्कैनर्स, टोकन मशीनें और लेजर प्रिंटर्स के अपग्रेडेशन पर भी निर्देश दिए गए। न्यूरोसर्जिकल ओटी टेबल, क्रेनियोटॉमी सेट, हाई पावर सक्शन मशीन और बायडोम लाइट जैसी विशेष चिकित्सा सामग्री की खरीद को भी मंजूरी मिली। कैंसर मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए पेट स्कैन जाँच को इन हाऊस किये जाने के निर्देश विश्राम मीणा ने दिए।

 

 

विश्राम मीणा ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभाग को बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड देने की घोषणा की। उन्होंने क्लेम रिजेक्शन में कमी लाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया साथ ही क्लेम रिजेक्शन मे कमी लाने हेतु आउटसोर्सिंग सेवाएं लेने हेतु विचार किया गया।
बैठक के दौरान ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता को फोन कर पीबीएम परिसर में स्वीकृत बजट पर प्राथमिकता से कार्य पूरा करने के आदेश दिए। वित्तीय सलाहकार पवन कस्वां को टेंडर प्रक्रिया कोर्ट में अटकने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

 

ये रहे बैठक मे उपस्थित
संभागीय आयुक्त एवं आरएमआरएस अध्यक्ष विश्राम मीणा, आरएमआरएस उपाध्यक्ष एवं प्रचार्य एसपी मेडिकल कॉलेज डॉ. सुरेंद्र कुमार, आरएमआरएस सचिव एवं पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया, एसएसबी अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी, राज्य सरकार द्वारा मनोनीत आरएमआरएस सदस्य धर्मेंद्र सोलंकी, वित्तीय सलाहकार पवन कस्वां अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. एनएल महावर, पीबीएम उपाधिक्षक डॉ. गौरी शंकर जोशी, माइक्रोबायोलॉजी से डॉ. दीप शिखर आचार्य, ईएमडी प्रभारी डॉ. जितेन्द्र आचार्य, डॉ. जीएस तंवर डॉक्टर सुरेंद्र बेनीवाल , डॉ. शंकर लाल जाखड़ डॉक्टर रंजन माथुर, डॉक्टर संदीप गुप्ता, डॉक्टर जयश्री मुरली मनोहर, डॉक्टर बी एल खाजोटीया, डॉक्टर एलके कपिल, डॉ विवेक सामोर, डॉ देवेंद्र अग्रवाल, डॉ. मुकेश आर्य, डॉ शिव शंकर झंवर तथा डॉ इंदरपुरी सहित अन्य प्रभारी अधिकारी व डॉक्टर्स उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!