Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के प्रतिष्ठित पुष्करणा सावे महोत्सव में विष्णु रूप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले घनश्याम पुरोहित को आज सम्मानपूर्वक इनाम स्वरूप मोटर साइकिल सुपुर्द की गई। जहाँ कर्मवान फाउंडेशन के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति और पारंपरिक सांस्कृतिक भावों की सजीव अभिव्यक्ति के लिए विजेता को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।



कर्मवान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। फाउंडेशन सदैव प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर संतोष पुरोहित,प्रदीप किराडू, मुरली पुरोहित,जसराज सिंवर, वेद व्यास, कन्हैया जोशी, रौनक, विक्रम राजपुरोहित, बृजमोहन पुरोहित, भैरुरत्न तंवर, शुभम भोजक, राजेंद्र प्रजापत, सूर्या, बबलू व्यास, व् फाउंडेशन के समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विजेता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


