Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में एजेंसियों ने करोड़ों के नशीले पदार्थ हेरोइन को जब्त किया है। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र के पास की है। जहां पर खाजूवाला पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जहां पर टीमों ने करीब 2 किलो अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई है।]


जानकारी के अनुसार हेरोइन को पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में ड्रॉप किए जाने का अनुमान है। बरामद 2 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार्यवाहक थानाधिकारी हरपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह खेप खाजूवाला क्षेत्र के 1बीएम- 14 बीडी के पास रेगिस्तानी इलाके में मिली। सूचना के आधार पर बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें यह मादक पदार्थ बरामद हुआ।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र में पहले भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ और अन्य संदिग्ध सामग्री गिराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल पुलिस और एजेंसियों ने हेरोइन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


