bikaner news राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज रफ्तार कार द्वारा पुलिस वैन को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। जिसमें महिला पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी। घटना श्रीगंगानगर के के पायल थियेटर रोड स्थित चौराहे पर बुधवार अलसुबह की है।


जहां पर एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस पेट्रोलिंग वैन को टक्कर मार दी। हादसे में महिला पुलिस ऑफिसर की मौत हो गई। एक्सीडेंट में एक पुलिसकर्मी सहित 2 लोग गंभीर घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार ज्योति नायक किसान चौक से पेट्रोलिंग करते हुए रमेश चौक के पॉइंट की ओर जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन पलट गई।
ड्राइवर के साइड वाली सीट पर बैठी एसएचओ ज्योति का सिर बुरी तरह से दब गया। इसी कारण उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, टक्कर मारने वाली कार कुछ मीटर आगे टकराकर रुक गई। हादसे में हरियाणा नंबर की कार के चालक को भी चोटें आई हैं। एक्सीडेंट में एक अन्य पुलिसकर्मी और कार चालक भी गंभीर घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही एसपी अमृता दुहन सहित पुलिस के अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।


