पुष्करणा ओलंपिक सावा: पुरोहित ने जीती बाइक, बारातियों को दिया जा रहा है उपहार, हर कोई कहता दिखा “वाह बीकाणा वाह”-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में पुष्करणा सावे को लेकर शहर में रंगत अपने पूरे परवान पर है। पुष्करणा सावे को लेकर शहरभर में रोशनी के साथ-साथ केसरिया लाड़े धूम है । जगह-जगह पर विष्णुरूपी दूल्हों का स्वागत सत्कार किया जा रहा है। कहीं सम्मानित किया जा रहा है तो कहीं नकदी पुरस्कारों की बारिश हो रही है। बीकानेर के इस ऐतिहासिक पुष्करणा सावे को लेकर पूरे शहर में रंगत अनूठा उदाहरण पेश करती दिखी। मौहता चोक से नत्थुसर गेट तक चारों और लोग ही लोग दिखाई दिए।

 

नत्थुसर गेट के अंदर कर्मवान फाउंडेशन की और से बाइक घनश्याम पुरोहित के नाम हुई। वहीं अन्य पुरस्कारों का भी लगातार वितरण जारी है। इससे पहले कर्मवान फाउंडेशन की और से गीतों की प्रस्तुतियां सूर्या और मास्टर नानू द्वारा दी गयी। जिसके चलते घंटो लोग बीकानेरी गीतों पर झूमते रहें। वहीं नत्थुसर गेट के बाहर जोशी आईसक्रीम पार्लर के आगे मनीष पुरोहित नटसा और उनकी मित्र मंडली द्वारा हर बारात में शामिल बारातियों का सम्मान किया जा रहा है। महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी तो पुरूषों को दुपट्टा भेंट किया जा रहा है। इसी कड़ी में अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार सावे पर दूल्हे को सम्मानित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया आज देर रात तक जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!