कॉलेज में साथ पढऩे वाली युवती ने की दोस्ती, फिर ब्लेकमेल कर डराया और हड़प लिए 14 लाख-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कॉलेज में पढऩे वाले विद्यार्थी के साथ दोस्ती कर ब्लेकमेल करने और लाखों रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में रानी बाजार निवासी व्यक्ति ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हे।

 

प्रार्थी ने पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी युवती ने उसके बेटे से दोस्ती की। दोस्ती के बाद आरोपी ने अपराधिक षडय़ंत्र रचते हुए उसके बेटे को ब्लेकमेल करना शुरू कर दिया।

 

जिससे उसका बेटा डर गया और उसने डर के मारे 14 लाख रूपए घर से ले जाकर दे दिए साथ ही गहने भी दे दिए। जिसके बाद आरोपियों ने फिर से ब्लेकमेल किया और झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी और 9 लाख रूपए और मांगे। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!