21 पाइंट से पुलिस रखेगी नजर, सावे को लेकर की गई अपील-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज पुष्करणा ओलंपिक सावा है। जिसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी अलर्ट मोड़ पर है। कल नयाशहर एसएचओ कविता पूनियां ने पुलिस टीम के साथ शहर के अनेक स्थानों पर पैदल मार्च कर व्यवस्था को परखा है।

 

वहीं आज सोव को लेकर पुलिस की विशेष व्यवस्था रहेगी। सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि पुष्करणा ओलंपिक सावे में यातायात व्यवस्था के साथ सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गयी है। ऐसे में बीकानेर शहर के ऐसे स्थान जहां पर आज आवागमन ज्यादा होना है उन जगहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। डाल ने बताया कि 21 जगहों पर पाइंट बनाए गए है साथ ही यातायात के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है।

वहीं दूसरी और निगम के अधिकारियों ने भी आम जन को आगाह किया है कि सावे के दौरान बारात के समय की जाने वाली आतिशबाजी में सतर्कता रखें और सजावट जहां भी की गयी है उससे दूर होकर आतिशबाजी करें अन्यथा ङ्क्षचगारी और पटाखों से समस्या हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!