Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल सोमवार 9 फरवरी को सार्दुल सिंह सर्किल के क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। जिसकी आज पीबीए में इलाज के दौरान मौत हो गयी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।


बता दे कि कल 9 फरवरी को सामािजक संगठन खािदम खिदमतगार सोसायटी के सेवादारों को सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में है। जिसे सामाजिक संगठन के सेवादारों ने पीबीएम पहुंचाया था। जो कि कुछ भी बोल नहीं पा रहा था। आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।


