भाजपा विधायक को जान से मारने की मिली धमकी, फोन कर निकाली गालियां-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान में भाजपा के विधायक को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आयी है। खबर जयपुर से जुड़ी है। जहां पर भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य को जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फोन पर गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। विधायक ने आयुर्वेद संस्थान में सोमवार को मीडिया से यह बात कही। वहीं मामले में किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने कहा कि विधायक को थाने में एफआईआर करवानी चाहिए, बयानबाजी से मामला हल नहीं होगा।

दरअसल, विधायक बालमुकुंदाचार्य और विधायक अमीन कागजी में 8 फरवरी को परकोटा क्षेत्र में चांदपोल गेट स्थित सब्जी मंडी में छत निर्माण को लेकर विवाद हुआ था।

 

विधायक ने कहा कि मैं रविवार को परकोटे में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर केवल अधिकारियों से यह कहने गया था कि निर्माण कार्य की जांच की जाए। यदि काम नियमानुसार हो रहा है तो जारी रहे और नियमों के खिलाफ हो तो रोका जाए। मेरा उद्देश्य किसी तरह का विवाद या उपद्रव करना नहीं था।
विधायक ने आरोप लगाया- उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे माहौल बिगड़ गया। इस तरह की घटनाओं से समाज में तनाव होता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!