जूनागढ़ नगर की गणगौर बस्ती में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन, निकाली कलश यात्रा-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जूनागढ़ नगर गणगौर बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन चौतिना कुआं स्थित टूंटी स्टेंड पर राष्ट्रीय संत पूज्य दाता रामेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। आयोजन समिति के कुटुंब प्रबोधन संयोजक देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित किये जा रहे बस्ती अनुसार हिन्दू सम्मेलन की श्रंखला में रविवार को जूनागढ़ नगर की गणगौर बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। पंकज गहलोत ने बताया कि बताया कि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत पूज्य दाता रामेश्वरानंद महाराज, मुख्य वक्ता विभाग कुटुंब प्रबोधन संयोजक रामेन्द्र हर्ष तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् सहायक आचार्य रसायन विभाग चंचल कच्छावा द्वारा भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय संत पूज्य दाता रामेश्वरानंद महाराज ने कहा कि जिसका ईष्ट मजबूत होता है उसका कभी अनिष्ट नहीं होता है। इसलिए अपने ईष्ट को बलवान बनाये रखने के लिए घरों में प्रतिदिन ईष्ट की श्रद्धापूर्वक पूजन करना चाहिए। मुख्य वक्ता विभाग कुटुंब प्रबोधन संयोजक रामेन्द्र हर्ष ने संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् सहायक आचार्य रसायन विभाग चंचल कच्छावा ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता ही सुखद समृद्ध परिवार का मूल तत्व है। इसलिए बालपन से ही बच्चों को स्वयं की स्वच्छता रखने के प्रति जागरूक करना चाहिए। भाषा, भूषा, भवन, भ्रमण, भजन व भोजन के साथ भारतीय परंपरा में स्वदेशी और सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रतीक हैं। घर की चौखट के अंदर हमारी अपनी भाषा, वेशभूषा, परंपरा के अनुसार बने भवन और भारतीय परंपराओं के अनुसार किया गया भ्रमण होना चाहिए जो हमारी पहचान को जीवंत रखते हैं।

सम्मेलन में गणगौर बस्ती चौतिना कुआं मोहल्ला के वरिष्ठ नागरिकों का विशेष सम्मान किया गया। जिसमें एक सौ एक वर्षीय गौरीशंकर आचार्य, सांवरलाल, लक्ष्मीनारायण मोदी, सत्यनारायण भाटी, श्यामसुंदर पांडे, मूलसिंह गुर्जर, लीलाधर श्रीमाली, मदनलाल मारु, मंगेज सिंह निर्वाण, महावीर सिंह, जुगल किशोर तंवर, राधेश्याम बिश्नोई, देवी शंकर आचार्य तथा सुरेन्द्र कुमार चौधरी का शॉल, साफा, गीता तथा माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

इससे पूर्व मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जो तुलसी कुटीर से रवाना होकर गणगौर बस्ती की विभिन्न गलियों से रामधुन में भजन गाते हुए सम्मेलन स्थल पर पहुंची। जहां पर पूर्व पार्षद भावना गहलोत एवं शोभा सारस्वत द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। विराट हिन्दू सम्मेलन में पंकज गहलोत, देवेन्द्र सारस्वत, सीताराम तंवर, सीए बालकिशन मोदी, केशरी सिंह, मोहन सिंह राजपुरोहित, गजेन्द्र सिंह, उमाशंकर मारु, हनुमान प्रसाद गहलोत, मनीष खत्री, पवन मोदी, रामकुमार व्यास, गीता गहलोत तथा ममता तंवर ने सहयोग प्रदान किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!