बोर्ड परीक्षा के समय में किया गया बदलाव, पढ़ें खबर-Education News 

Education News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए कुछ विषयों के पेपर का समय परिवर्तित किया है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि बारहवीं कक्षा की कम्प्यूटर विज्ञान, इंफॉर्मेटिक्स और चित्रकला विषय की परीक्षाएं अब सुबह के स्थान पर दोपहर की पारी में आयोजित की जाएंगी। इन विषयों की परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इससे पहले इन परीक्षाओं का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित था। बोर्ड सचिव के मुताबिक 17 फरवरी को होने वाली कम्प्यूटर विज्ञान और इंफॉर्मेटिक्स विषय की परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इसके साथ ही 24 फरवरी को होने वाली चित्रकला विषय की परीक्षा भी दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!