Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज बीकानेर संभाग कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 एवं वीबी जी राम जी विषय पर भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने संवाद किया। कार्यक्रम में बजट के प्रावधानों, ग्राम विकास और रोजगार सृजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, बजट अभियान जिला संयोजक रामेश्वर पारीक, देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में तोलाराम कूकणा, कैलाश बिश्नोई, शहर जिला महामंत्री कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुंभाराम सिद्ध, आईटी जिला संयोजक सुरेन्द्र स्वामी, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, निशांत गौड़, अशोक बोबरवाल, सुभाष वाल्मीकि, भूपेंद्र शर्मा, तरुण स्वामी, मोहन कस्वा, अजय काजला, पूराराम ढाका एवं गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
संवाद के दौरान बताया गया कि वीबी जी राम जी योजना के तहत अब सरपंचों को अधिक अधिकार मिलेंगे, जिससे ग्राम स्तर पर निर्णय प्रक्रिया मजबूत होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!