Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज महापड़ाव के चौथे दिन और अनशन के तीसरे दिन सरकार के प्रतिनिधि महापड़ाव स्थल पर पहुंचे। जहां पर खेजड़ी की कटाई रोकने की मांग को लेकर वार्ता हुई।
पूर्व विधायक बिहारी विश्नोई ने कहा कि आज शाम को सीएम भजनलाल शर्मा खेजड़ी को लेकर विधानसभा में बात रखेंगे। बिहारीलाल ने कहा कि सीएम शर्मा इसी बजट सत्र में खेजड़ी कटाई रोकने के लिए बिल ले आएंगे ।


इसके बाद मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि जैसा संत कहेगे वैसे हम तैयार है। मंत्री विश्नोई ने संतो और पर्यावरण प्रेमियों की मांग पर कहा कि कानून नहीं बनने तक खेजड़ी की कटाई नहीं होगी। जिसको लेकर लिखित में आदेश की मांग की गयी है। लिखित में आदेश आने के बाद ही सघंर्ष समिति आगे की रणनीति तय करेगी।



