Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशे का लालच देकर घर से गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में उस्ती बारी क्षेत्र में रहने वाली सपना पुरी ने विवेक, प्रदीप, सुनील, मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना उस्ती की बारी के बाहर जोगमाया मंदिर के पीछे 16 सितंबर 2025 की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि उसके पति कैंसर की गंभीर बीमारी से परेशान है।


जिसके चलते वह इलाज में व्यस्त थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके बेटे को नशे का लालच दिया और घर से गहने चोरी कर लिए। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने दो सोने की गले की चेन, दो जोड़ी कानों की बालियां, दो कानो के टोप्स, सोने की चूडियां, सोने की रखड़ी, सोने की गले की मूर्ति, चांदी के पायल थी जो कि ले गए और खुर्दबुर्द कर दिए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



