गणपति ढ़ाबे के पास अचानक पलटी गाड़ी, युवक की मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक गाड़ी के आगे गाय के आ जाने से गाड़ी के पलट जाने से एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के गणपति ढ़ाबा के पास एनएच-11 रायसर में 3 फरवरी की रात को करीब 12 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में चन्द्र भूषण निवासी यूपी ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि व अपने परिवार के साथ गाड़ी से जा रहे थे। इस दौरान गणपति ढ़ाबे के पास गाड़ी के आगे अचानक से गाय आ गयी। जिसके चलते गाड़ी पलटा खा गयी। गाड़ी के पलटने से उसके बेटे तरूण भाटिया की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!