Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। क्रिकेट बेट से मारपीट करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में महाजन पुलिस थाने में साबनियां निवासी आदुराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 23 जनवरी की दोपहर को चार बजे के आसपास आरोपी अनिल ने उसके भतीजे के साथ मारपीट की। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके 14 वर्षीय भतीजे के साथ क्रिकेट बैट से मारपीट की। जिससे उसके चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




