500 और 100 के करीब 2600 नोटों के साथ तीन गिरफ्तार-Bikane News

Bikane News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों की नकदी के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोठारी हॉस्पीटल के पास से तीन युवकों को पकड़ा है। जिनके पास से 500 औैर 100 के नोटों के कुल 9 लाख रूपए जब्त किए हे। पुलिस टीम ने नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनियां की अगुवाई में टीम ने 500-500 के 1600 नोट, 100-100 के कुल 1000 नोट सहित कुल 9 लाख रूपए जब्त किए है। पुलिस ने रामदयाल, विष्णु, माणक चंद को गिरफ्तार किया है। तीनोंं से पूछताछ में पैसों के बारे में कोई जानकारी मिली। पुलिस द्वारा पूछताछ में तीनों के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस में जब्त किए है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनियां, राकेश गोदारा, श्रवणङ्क्षसह, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, राजाराम, रामकिशन, महेश कुमार शामिल रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!