
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रक्तदान को हमेशा से अमूल्य माना गया है। जिसका कोई मोल नहंी है। स्व. भावना मेघवाल की स्मृति में प्रथम बार किश्मीदेसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम से जुड़े भाजपा नेता दीपक गहलोत और समाजसेवी पुरूषोतम सोंलकी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर गणगौर पार्क गौरा भैरूजी मंदिर के पाय आयोजित किया गया। जिसमें 70 से अधिक लोगों ने अमूल्य रक्तदान किया।



आयोजन कर्ता दीपक गहलोत और पुरूषोतम सोंलकी ने बताया इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, महामंत्री शहर श्याम ङ्क्षसह हाडला, अनूप गहलोत, अरूण सोंलकी,अजय सोंलकी, सहित अनेक लोग मौजूद रहें। दीपक गहलोत ने बताया कि आमजन के लिए विपरीत परिस्थितियों में रक्तदान की बड़ी महत्वता है। ऐसे में हम सभी ने मिलकर एक प्रयास किया है ताकि किसी जरूरतमंद को रक्त मिल सके। पुरूषोतम सोंलकी ने बताया कि स्व. भावना मेघवाल की स्मृति में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों का सहयोग मिला। हम सभी लोगों का आभार जताते हैं।


