Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशे के विरूद्ध अभियान के तहत कल एनएसयूआई देहात द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस में भाग लेने के लिए कल प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ भी शामिल होंगे। देहात अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे के विरूद्ध अभियान के तहत यह विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा।


यह जुलूस युवाओं में बढ़ते नशे के प्रभाव के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने एवं इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से निकाला जाएगा। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा आज युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इसी को देखते हुए एनएसयूआई द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि युवा वर्ग नशे के दुष्परिणामों को समझे और इससे दूर रहकर एक स्वस्थ व सकारात्मक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।
गोदारा ने बताया कि 27 जनवरी की शाम को करीब सवा पांच बजे गांधी पार्क से अंबेड़कर सर्किल तक यह जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आव्हान किया गया है।


