Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध डोडा जब्त किया है। यह कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में सीओ संग्राम सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी कोलायत जसवीर कुमार की टीम ने की है। पुलिस टीम ने अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ अभियान के तहत रावनेरी गांव में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में डोडा जब्त किया है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी जसवीर कुमार की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक के कट्टों में घर पर रखे हुए करीब डेढ़ क्विंटल से अधिक डोडा जब्त किया है।


पुलिस ने पशुओं के कमरे में चारे के नीचे छुपाकर रखे हुए डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध डोडा के साथ मोतीलाल को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । थानाधिकारी जसवीर कुमार ने बताया कि हमारी नशीले पदार्थो के खिलाफ लगातार जारी है और नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालों को किसीभ्भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए डोडा के कीमत बाजार में लाखों में आंकी जा रही है।


