Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला के घर की छत से गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर बीती रात को घर की छत से महिला गिर गयी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। विचलित करने वाले दृश्य देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है कि आखिर कैसे हो गया। इस सम्बंध में नोखा थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जैन चौक में बीती रात की घटना है। जहां पर महिला गिर गयी और गंभीर घायल हुई है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के गंभीर चोटें लगी है।




