दो दोस्तों की बाइक को कैंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से शहर के युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में दम्माणी चौक निवासी दीपक कुमार पुत्र उदयशंकर ने अज्ञात केंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना एमआरएफ टायर शोरूम बीछवाल में 23 जनवरी की शाम को साढ़े सात बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि अज्ञात कैंपर चालक ने उसके भतीजे यशवध्रन व उसके दोस्त शंशाक को टक्कर मार दी। जिससे दोनो गिर गए और गंभीर घायल हो गए। परिवादी के अनुसार इस हादसे में उसके भतीजे यशवर्धन की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं शंशाक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!