इस क्षेत्र में शुलभ शौचालय के पास बेहोश मिला व्यक्ति, हो गयी मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शुलभ शौचालय के पास अचेत मिले व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के गंगानगर चौराहे के पास 23 जनवरी की दोपहर को ढ़ाई बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता सूबेसिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा सुरेश गंगानगर चोराहे के पास शुलभ शोचालय के पास बेहोशी की हालात में मिला। परिवादी ने बताया कि उसके बेटे सुरेश को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!