अब राजस्थान में जमने लगी बर्फ, विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट-Weather Update

Weather Update राजस्थान  1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है।  राजस्थान में दो दिन पहले हुई बारिश और ओले गिरने के कारण जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवा के कारण कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में बना हुआ है। शनिवार रात को सीकर में तापमान -2.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, शेखावाटी के जिलों में फसलों को भी बर्फ जमने के कारण नुकसान हो रहा है।
मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को 7 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 26 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और कोल्ड-वेव से थोड़ी राहत रहेगी।

27 जनवरी को उत्तर-पूर्वी जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने, बारिश होने और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
बर्फीली हवा के कारण प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गलन भरी सर्दी महसूस हो रही है। 7 जिलों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। पिछले 24 घंटे में अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा और धूप निकली। धूप से लोगों को सर्दी से मामूली राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद शुरू हुई सर्द हवाओं ने धूजणी छुड़ा दी।

बीकानेर जिले के ग्रामीण अंचल में भी सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। गाडिय़ों पर बर्फ की मोटी चादर जम रही है। जिसके चलते आम दिनचर्या थम सी गयी है। खेतों में फसलों पर अलसुबह बर्फ की चादर दिख रही है। बीकानेर में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!