सुभाषपुरा में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन, राष्ट्र, समाज और संस्कार को लेकर किया जागृत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सुभाष पार्क, सुभाषपुरा में हिन्दू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनायक भाईसाहब, संत विलास नाथ, हिन्दू जागरण मंच से शैलेश गुप्ता, व्याख्याता हिमानी शर्मा, जूनागढ़ नगर संघ चालक महेश खत्री, महानगर प्रचारक चंपेश, बस्ती से सांवर मल, भवानी सिंह, अरुण शर्मा, डूंगर सिंह, कुशाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, आशुतोष भाटी, कालू भाटी, अशोक धाभाई, सतपाल सिंह शेखावत, रविराज सिंह भाटी, तथा बस्ती से अन्य गण मान्य नागरिक, मातृशक्ति और युवा शक्ति मौजूद रही।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम बसंत पंचमी पर्व पर मां सरस्वती जी और भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती के अवसर में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नेताजी को याद किया। मां शारदे, भारत माता और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयकारे लगाए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनायक ने राष्ट्र, समाज और संस्कार के बारे में उद्बोधन दिया। संत विलास नाथ ने धर्म और संस्कृति के बारे में अपने विचार रखें, हिमानी शर्मा और शिवानी गांधी ने कुटुंब प्रबोधन पर अपने विचार रखें। एडवोकेट शैलेश गुप्ता ने हिंदू सम्मेलन क्यों और उसकी महत्वता के बारे में विचार रखें। मंच संचालन श्याम सिंह हाड़ला ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!