आग के पास गिले कपड़े सुखाते समय हुआ हादसा, 24 वर्षीय महिला की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आग के सहारे कपड़े सुखाते समय हादसा हो जाने और महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में 11 जनवरी की सुबह 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता मगानाथ ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय बेटी किसना आग पर गिले कपड़े सुखा रही थी। इस दौरान आग की चपेट में आ गयी और उसके पहने हुए कपड़ों में आग लग गयी। जिसके चलते उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गयी और इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!