Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बमनुमा संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आयी है। खेत जुताई के दौरान यह बमनुमा वस्तु छतरगढ़ के 1 सीएचएम चक में मिली है। जहां पर एक किसान को खेत जुताई के दौरान बम जैसी वस्तु मिली। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी तुरंत सूचना पुलिस टीम को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बमनुमा संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे में लिया है।


थानाधिकारी नवनीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बमनुमा जंग लगा हुआ एक खोल सा बरामद किया है। जिसे सुरक्षित रखवा दिया और आगे उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है। बता दे कि यह बमनुमा वस्तु काफी पुरानी है और खाली खोल जैसी है। फिलहाल पुलिस ने इसे सुरक्षित रखवाया है और आवश्यक सर्तकता बरती जा रही है।


