जिलेभर में होने वाले आंदोलनों के लिए कांग्रेस ने समन्वय समिति का किया गठन-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देहात कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत होने वाले आयोजनों और आंदोलन को लेकर एक समन्वय समिति का गठन किया है। जिसमें बीकानेर जिले के शीर्ष नेताओं को जगह दी गयी है। समिति मुख्य रूप से मनरेगा योजना के संचालन की निगरानी के साथ-साथ मार्गदर्शन करेगी। इसके साथ ही एक व्यापक जनआंदोलन का रूप देने का काम करेगी। किसानों और सभी वर्गो की भागीदारी हो। वहीं नए कानून के विरोध में आवाज को उठाएगी।

 

इस समिति में देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, विधायक सुशीला डूडी, गोविंदराम मेघवाल, भंवरङ्क्षसह भाटी, लक्ष्मण कड़वासरा, मंगलाराम गोदारा, डॉ.म् राजेन्द्र मूंड, मोड़ाराम मेघवाल, सुशीला सींवर, मेघाराम महिया, हनुमान चौधरी, जगदीश विश्नोई, मोहनलाल चारण, गिरधारी प्रजापत, रामनिवास तर्ड, रेखाराम मेघवाल, केदारमल महाराज, ओमप्रकाश मेघवाल, रूपाराम मेघवाल, प्रीति मेघवाल, महिपाल सारस्वत, पन्नालाल नायक, ख्यालीराम सुथार के साथ अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

 

ये सभी 10 जनवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले अभियान के तहत प्रदर्शन,रैलियां,ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारिक करवाएंगे। इसकी जानकारी देहात कांग्रेस के संगठन महासचिव प्रहलाद ङ्क्षसह मार्शल ने दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!