Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टक्कर मारने और फिर झगड़ा करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में खाजूवाला पुलिस थाने में वार्ड नं. 22 के रहने वाले सुभाष ने साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 14 जनवरी को सोसायटी क्रय विक्रय के सामने खाजूवाला की है। परिवादी ने बताया कि वह अपनी बाइक से जा रहा था।


इस दौरान थार गाड़ी के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद थार चालक ने उसके साथ लड़ाई झगड़ा किया और जाति सूचक गालियां दी। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसे गालियां देते हुए अपमानित किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


