मौसम ने मारी पलटी, घने कोहरे के बीच दिन में जली लाइटें, बारिश की चेतावनी-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते कई दिनों सर्दी से राहत के बाद एक बार फिर घना कोहरा आज देखने को मिला। मंगलवार की सुबह 09 बजे तक सड़कों पर सूनसान सी दिखी ओर वाहनों को लाइट तक जलानी पड़ी। बीकानेर शहर में घने कोहरे के कारण आमदिनों के मुकाबले रफ्तार भी थम सी गयी। घने कोहरे के कारण आमजन परेशान होता सा दिखा।

 

इसी बीच मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 22 जनवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और उससे बादल छाने, आंधी चलने, बिजली चमकने के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। इसके चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मावठ के कारण तापमान में भी बदलाव होगा। विजिबिलिटी भी काफी कम रही। 22 और 23 जनवरी के लिए बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में बारिश का अंदेशा जताया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!