मनरेगा बचाओ संग्राम, डॉ. मूंड बोले- ग्रामीणों के अधिकारी छीने जा रहे हैं, हमारा सघंर्ष जारी रहेगा-Congress 

Congress राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत लूणकरणसर कस्बे में लगातार पदयात्रा और चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लूणकरणसर से प्रत्याशी रहेडॉ राजेंद्र मूंड, जिला महासचिव महिपाल सारस्वत, नगर अध्यक्ष शाहनवाज पडिहार, पूर्व सरपंच रफीक मालावत, विक्रम स्वामी, लूणकरणसर मंडल अध्यक्ष हारुण कुरैशी आदि ने सम्बोधित किया।

लूणकरणसर शहर में कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत आज डॉ राजेंद्र मूंड के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी महासचिव व विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजेंद्र मूंड ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार मनरेगा को बदल कर गरीबों पर अत्याचार कर रही है।

पुराने विधेयक में परिवर्तन करके पूर्व में शत प्रतिशत राशि राज्यों को केन्द्र से मिलती थी। उसमें कटौती करके 40 प्रतिशत राशि राज्यों को देने पर 60 प्रतिशत राशि राज्यों में केंद्र प्रदान करने का फैसला इस योजना को कमजोर करने जैसा है। इस परिवर्तन का प्रदेश में व्यापक प्रभाव पड़ेगा मनरेगा योजना के अंतर्गत राज्य की हिस्सा राशि नहीं मिलने पर केंद्र सरकार उक्त बजट नहीं दे सकेगी। साथ ही पूर्व योजनानुसार ग्रामीण क्षेत्र में कौन-कौन सा कार्य स्वीकृत है इसका निर्णय ग्राम सभाओं में करना होता था लेकिन अब भारत सरकार आधारभूत ढांचे के संबंध में स्वयं निर्णय कर कार्यों की स्वीकृति देगी। ग्रामीणजनों के अधिकार समाप्त किये जा रहे हैं। डॉ राजेंद्र मूंड ने विस्तार से इस योजना पर प्रकाश डालते हुए उक्त विधेयक के विरोध किया एवं मनरेगा को पूर्ववत रखने हेतु जन जागरण पर जोर दिया साथ ही आमजन से इस हेतु केंद्र सरकार व भाजपा का विरोध करने का आवाहन किया।

 

उक्त विधेयक को लेकर वक्ताओं ने अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए काग्रेस संघर्ष करती रहेगी और इसकी रक्षा करेगी।

 

इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रवक्ता बंशी हुड्डा, दीपक शर्मा, जिला सचिव रामप्रताप सियाग, कालू मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज मेघवाल, डेलाणा मंडल अध्यक्ष आत्माराम पूनिया, शेरेरा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण ज्यानी, हनुमान सोनी, रमजान बहलीम, नानूराम रेगर, हरिराम रेगर, सोहन रेगर, अमजद कुरैशी, पूर्व सरपंच लालू राम मेघवाल, दानाराम गोदारा, भंवरलाल गोदारा, संगठन महामंत्री रामेश्वर मेघवाल, चंपालाल मेघवाल, चंद्रप्रकाश स्वामी, संगठन शहर सचिव राजकुमार पारीक, देहात कांग्रेस जिला सचिव ख्याली सुथार, दिलीपनाथ, पन्नाराम गुलेरिया, दोलाराम थोरी, मनीराम खाती, कानाराम सारण, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार मूंड, हनुमान खाती, मदन थोरी, दीपक रेगर, लक्ष्मण रेगर, भजनलाल रेगर, चेतन गौड़, अमजद चौहान, सुरेश रेगर, रामदेव सारण, साजिद खान, अनिल पुगलिया, पुष्पेंद्र चौधरी ओम लेघा, भूपराम डेलू, श्रवण जाखड़, त्रिभुवन गोदारा, एडवोकेट सलीम बहलीम, जयपाल बिश्नोई, नरेंद्रनाथ भादू, अशोक नाई, मघाराम रैगर, टिकुराम रेगर, गोविंद कुम्हार, गंगाराम रेगर, नाथूराम फुलवारिया, घनश्याम सूंवासिया, तिलोक गोदारा, चंदनमल रेगर, चंद्रकांत रेगर, गोविंद कुम्हार, अमरु खा, कालूराम कुम्हार, नरेंद्र गहलोत, अमरचंद कुम्हार, मांगीलाल नायक, खींवराज भाट, पूरखनाथ भादू, पूर्णाराम मेघवाल, प्रेमाराम सांसी, भानीनाथ, सुखराम कलकल, शकूर खान, कालूराम जेतिया, देवीलाल मेघवाल, मांझी ख़ां, रत्ननाथ, नानूराम मेघवाल, भेराराम गोदारा, सुभाष वाल्मीकि, सुनील जाखड़, दोलाराम गोदारा, फारुख मालिया, तोलाराम सारण, धनपत डूडी, बबलु खान, लियाकत भाटी, जावेद खान, सलीम काजी समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!