Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने रेलवे कॉलेानी क्षेत्र में 15 जनवरी की रात को की। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय युवक संदीप के पास से 86 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





