शहर के इस क्षेत्र में मिला गौवंश के बछड़े का कटा हुआ सिर, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहरी क्षेत्र में गौवंश के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद आसपास के लोगों में सनसनी फेल गयी। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर भीनासर में जवाहर स्कूल के पास यह गौवंश का बछड़े का कटा हुआ सिर मिला। जिसके बाद आसपास के लोगों ने आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बछड़े के शव को कट्टे में डालकर कब्जे में लिया है। इस सम्बंध में स्थानीय निवासी ने रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि बछड़े का कटा हुआ सिर मिला है। जो कि करीब दस दिनों पुराना प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!