गंदा पानी घर के आगे डालने को लेकर विवाद, गंदे पानी में डूबाकर मारने की दी धमकी-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर के आगे गंदा पानी गिराने को लेकर बुजुर्ग महिला के साथ गाली गलौच करने और पानी में डूबाकर मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में चुरू हाल हल्दीराम प्याऊ के पास रहने वाली बिमला देवी ने मुखराम, उसकी पत्नी, उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 9 दिसंबर की सुबह करीब दस बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि मुखराम की पत्नी ने उसके घर के सामने गंदा पानी गिरा दिया। जिसके बाद जब प्रार्थिया ने उसे मना किया कि गंदा पानी यहां मत गिराया और मुखराम और उसके परिवारवालों ने उसके साथ गाली गलौच की। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी पक्ष ने उसे कहा कि चुप रह वरना गंदे पानी में डूबाकर मार देंगे। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!