थाना स्तर का टॉप-10 अपराधी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोटगेट पुलिस ने थाना स्तर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आईजी हेमंत कुमार शर्मा,एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत की टीम ने की है। पुलिस टीम ने बड़ी जस्सोलाई क्षेत्र में रहने वाले सागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक के खिलाफ पूर्व में 13 प्रकरण दर्ज है और थाना स्तर का टॉप-10 अपराधी है। पुलिस केे अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, आम्र्स एक्ट, लूट जैसे गंभीर अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!